रामगढ़: केकेसी प्लस टू उच्च विद्यालय सयाल में मैट्रिक परीक्षा के टॉप 10 छात्र-छात्राओं को समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी गजानंद प्रसाद उपस्थित रहे। अवसर पर विद्यालय के टॉप 10 छात्र छात्राओं में आंचल कुमारी, आयशा फतिमा, मानस कुमार, चंचला कुमारी, सतीश कुमार, अमन कुमार मुंडा, संध्या कुमारी, अनन्या कुमारी सिंह, मोहम्मद अब्बास हुसैन, निगार सुल्तान को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गजानंद प्रसाद ने कहा कि मैट्रिक छात्र जीवन का पहला सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। आप सभी ने न केवल परीक्षा उत्तीर्ण की है, बल्कि बेहतरीन अंकों के साथ अपना, अपने माता-पिता और इस विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बहुत से इम्तिहान बाकी हैं। सफलता छोटे-छोटे प्रयासों का योग है, जिन्हें दिन-रात दोहराया जाना चाहिए। मेहनत करना न छोड़ें और हमेशा अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहें।
प्रधानाध्यापक रूपेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है कि 99 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं टॉप 10 बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता पिता सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन को दिया।
मौके पर मुख्य रूप से राजकीय मध्य विद्यालय सयाल के प्रधानाध्यापक राजीव रंजन, वीरेंद्र पासवान, वरूण कुमार, अर्जुन सिंह, राजीव सिन्हा, विजय कुमार साव, अनूप सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विक्की कुमार, उपाध्यक्ष एडरीना मिंज, लाल बिहारी यादव, अभय सिंह, विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार बाउरी, नव कर, मुकेश कुमार प्रजापति, कुमार प्रत्यूष, वंदना कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
