रामगढ़: केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सौजन्य से पोचरा सरना पार मैदान में सोमवार को सात दिवसीय वॉलीबॉल समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप की शुरुआत क्षेत्र की चिकित्सक डॉ. सांत्वना शरण,  रामगढ़ वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपाल राम, केयर ग्रामीण के सचिव कुंदन गोप और कोच बसंत नायक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। अवसर पर डॉ. सांत्वना शरण ने कहा कि इस कैंप के आयोजन से गांव के लड़कियां जो वॉलीबॉल में रुचि रखती है उनकी प्रतिमा को और निखारा जाएगा। जिससे उन्हें जिला, स्टेट और नेशनल लेवल पर प्रदर्शन का मौका मिल सके।

अवसर पर केयर ग्रामीण विकास केंद्र के सचिव कुंदन गोप ने बताया कि सात दिवसीय समर कैंप में फिलहाल 20 लड़कियां भाग ले रही है। अन्य इच्छुक लड़कियां भी निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। सात दिवसीय समर कैंप में वॉलीबॉल कोच बसंत नायक लड़कियों को ट्रेनिंग देंगे और वॉलीबॉल के गुर सिखाएंगे।

मौके पर अख्तर, सुदर्शन, आशीष, संतोष, राजेंद्र नायक, विक्रम नायक, मनिंद्र करमाली, रिया कुमारी, नैना कुमारी, निशि कुमारी, अर्पिता कुमारी, सीमा कुमारी, भावना कुमारी, तनीषा कुमारी,  रोशनी कुमारी, माही कुमारी, निधि कुमारी, पूर्वी कुमारी, स्नेहा कुमारी, चांदनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!