मांडू: सपोर्ट संस्था और केंद्रीय वर्षाश्रित उपरांउ भूमि चावल अनुसंधान केंद्र हजारीबाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को मांडू चट्टी पंचायत के गरगाली में एक दिवसीय कृषि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि विशेषज्ञों ने विज्ञान आधारित पोषक तत्व और कृषि संसाधन प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. शिव मंगल प्रसाद ने नाडेप खाद, उन्नत कम्पोस्ट और केंचुवा खाद के बारे में जानकारी दी| जबकि डॉ. अरुण ने बीज उपचार के बारे में विस्तार से बताया। वहीं विज्ञान केंद्र के डॉ. धर्मजीत ने खरीफ फसल के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान सपोर्ट संस्था के रविन्द्र सिंह ने कृषि उद्यमी के बारे में बताया और किसानों को विज्ञान आधारित कृषि पद्धति अपनाकर उत्पादन और आय बढ़ाने की अपील की। मौके पर सपोर्ट संस्था से कुलदीप कुमार, श्वेता बारा, गीता देवी, पूर्व मुखिया फूलमती देवी समेत कई किसान उपस्थित थे।
