पर्यावरण की रक्षा का दायित्व निभाएं, पेड़ लगाएं : विधायक 

रामगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने शुक्रवार को रिवर साइड गुरूद्वारा परिसर और पौधारोपण किया। सर्वप्रथम विधायक ने गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में उन्होंने मत्था टेका। वहीं गुरूद्वारा कमेटी ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत किया। इसके उपरांत गुरूद्वारा परिसर में विधायक ने पौधरोपण किया। इसके साथ ही विधायक गांधी पार्क पहुंचे और पौधारोपण किया।

अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा वैश्विक चुनौती बन गई है। पर्यावरण को निरंतर जिस प्रकार से नुकसान पहुंचाया जा रहा है, उससे आने वाले समय में मानव के अस्तित्व पर ही खतरा मंडराने लगा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति सभी जागरूक हों और हर व्यक्ति अपना दायित्व निभाएं। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। वातावरण को साफ और स्वच्छ रखें और अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा में योगदान दें।

मौके पर भाजपा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, योगेश दांगी, सतीश मोहन मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, विजय सिंह, काला बाबू, ज्योति सिंह, राजेश सोनी, भूपिंदर सिंह सैनी, हरविंदर सिंह सैनी, सुख चैन सिंह, बीनू भगत, विक्की नायक, आनंद शर्मा, अनिल, राजन, बसंत, राज कुमार, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार, संजय रवि, मनोज पांडेय, पवन झा, संजय पासवान, निवेदन तिवारी, परदेशी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!