रिपोर्ट : एसके सिन्हा
बालूमाथ: लातेहार जिले के सातों अंचलों में हाल सर्वे के दौरान तैयार किए गए राजस्व अभिलेखों में कथित त्रुटियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की है। भाजपा जिला अध्यक्ष वंशी यादव के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को लातेहार उपायुक्त से मुलाकात कर विस्तृत ज्ञापन सौंपा और राजस्व अभिलेखों में सुधार की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अभिलेखों में हुई गलतियों के कारण हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और इस मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
भाजपा नेताओं ने उपायुक्त को दिए ज्ञापन के माध्यम से जिले के बालूमाथ, बरवाडीह, महुआडांड, चंदवा, मनिका, गारू और लातेहार अंचल में हाल सर्वे हुए त्रुटियों मे अविलंब सुधार लाने की मांग की है।
