रिपोर्ट: एसके सिन्हा
बालूमाथ: हाल ही में झारखंड में आयोजित स्टेट और नेशनल पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लातेहार के खिलाड़ी आसिफ अली प्रिंस को कांस्य पदक मिला है। जिन्हें उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। रांची के गुरुनानक स्कूल के पीपी कंपाउंड में आयोजित झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्य भर से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में लातेहार के प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया और जिले को गौरवान्वित किया।
उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगा।उपायुक्त ने प्रिंस के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
बताते चलें कि आसिफ अली प्रिंस जिले के भारत माता भवन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिम सेंटर के ट्रेनर भी हैं।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार श्री दिनेश कुमार,जिला सूचना जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन,गोपनीय पदाधिकारी श्री श्रेयांस समेत अन्य उपस्थित थें।
