उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय में गुरुवार को पहली से लेकर सातवीं तक के छात्र-छात्राओं को कृमि नाशक एलबेंडाजोल की दवा दी गई। बड़कागांव प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्देशानुसार सहिया दीदी रेशु देवी ने बच्चों को दवा की खुराक खिलाई। सहिया दीदी ने बताया कि एल्बेंडाजोल एक प्रमुख एंटीपैरासिटिक(कृमिनाशक) दवा है। इस दवा से बच्चों के पेट और आंतों में पलने वाले परजीवी कीड़ों को मारता है। इस दवा के से सेवन 1 वर्ष से 19 वर्ष के बच्चों को करना अनिवार्य है।
अवसर पर निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि बच्चों की स्वास्थ्य के लिए शांति निकेतन विद्यालय पूरी तरह से सजग है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, उपप्रधानाध्यापक राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, पिंटू कुमार, राजू बेसरा, बिनोद हांसदा, अर्चना कुमारी, पूनम सरोज किंडो, सूरज कुमार, सुशील कुमार, सेवामुनी टुडू, बबीता सोरेन, पूनम भारती, चेतो हेम्ब्रोम, विकास करमाली, अनोखा कुमारी, अनु कुमारी, सबिता देवी,एंव बसंती देवी सहित अन्य मौजूद थे।
