धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस रेल मंडल धनबाद में उत्साह के साथ  मनाया गया। अवसर पर धनबाद स्थित अधिकारी विश्राम गृह में योग सत्र का आयोजन किया गया। जिसमें धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र, पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र सहित अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के प्रतिनिधि शामिल रहे।

अवसर पर योग प्रशिक्षक के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने  उपस्थित सभी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग का मानव जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है।  सभी को अपनी  दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!