भुरकुंडा (रामगढ़): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिंदल स्टील पतरातू में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्लांट प्रमुख केबी सिंह ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा योग के महत्व और उससे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, ऊर्जावान और तनावमुक्त जीवन जी सकता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। सभी प्रतिभागियों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में योग गुरु मनिकांत झा के द्वारा योगाभ्यास कराया गया। इसके साथ ही ओपी जिंदल स्कूल और ओपी जिंदल कम्यूनिटी कॉलेज में भी योग दिवस मनाया गया।
अवसर पर महाप्रबंधक संतोष कुमार, एचआर प्रमुख मीनू सिंह, आरडी शर्मा, प्रवीण कुमार, सुभाष शरन, अभय सिंह, रुपेश कुमार, बिनोद सिंह, देवब्रत पांडेय, संबित साहू सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
