रामगढ़: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (CCL) बरका-सयाल प्रक्षेत्र के सौंदा रिजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर अरूण सिन्हा को घूस लेते गिरफ्तार किया है। जिससे प्रक्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार रिजनल स्टोर में कार्यरत अन्य सीसीएल कर्मी तिलेश्वर मांझी ने अरूण सिन्हा द्वारा 10 हजार रुपये घूस मांगे जाने की शिकायत सीबीआई से की थी। मामले का सत्यापन करते हुए सीबीआई की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से रिजनल स्टोर में अरूण सिन्हा को घूस लेते पकड़ लिया। यहां से उन्हें रिवर साइड सीसीएल के रेस्ट हाउस ले जाया गया। जहां उनसे पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम उन्हें साथ लेकर एके कोलियरी (दत्तो) उनके आवास पर पहुंची और गहन जांच पड़ताल की। देर शाम उन्हें वापस रेस्टहाउस ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक सीबीआई की टीम रेस्ट हाउस में ही डेरा जमाकर जांच पड़ताल करती रही।
अपडेट किया जा रहा है…
