भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत सौंदा ‘डी’ पंचायत में मुख्य मार्ग पर सोमवार को बाइक सवार युवक ने पैदल ड्यूटी जाते होमगार्ड को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस पर भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना रात तकरीबन 09:45 बजे की बताई जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार होमगार्ड रूपेश कुजूर (30वर्ष) पिता अघनू कुजूर शक्तिनगर से पैदल ड्यूटी करने वर्कशॉप जा रहा था। वहीं जवाहर नगर निवासी सुनील राम पतरातू से अपने घर जा रहा था। इस क्रम में बाजारटांड़ के ठीक पहले बाइक सवार ने होमगार्ड के जवान को चपेट में ले लिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों के सिर और पैर में चोट लगी है। वहीं घटनास्थल पर चप्पल पाया गया है, जबकि बाइक हटा ली गई है।
