मुहर्रम जुलूस के जुटान स्थल का ओपी प्रभारी ने किया निरीक्षण 

भुरकुंडा (रामगढ़): ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को भुरकुंडा थाना चौक के निकट एंटी क्राइम और हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई वाहनों की सघन जांच की गई। वहीं बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करते हुए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की अपील की गई। इसके साथ ही ओपी प्रभारी ने मुहर्रम जुलूस के जुटान स्थल का भी जायजा लिया। स्थल के आसपास पसरी गंदगी पर उन्होंने कहा कि पर्व के मद्देनजर जल्द से जल्द यहां साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जिससे जुलूस के दौरान किसी को परेशानी न उठानी पड़े। 

वहीं ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने वाहन जांच के संदर्भ में बताया कि सुरक्षा व्यवस्था और सुरक्षित आवागमन को लेकर अभियान चलाया गया है। दुपहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने और वाहन संबंधित कागजात साथ रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता से भी अपील है कि नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने दें और नशे में वाहन चलाने से बिल्कुल परहेज करें।अभियान में सहायक अवर निरीक्षक सुनील मुंडा सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। 

By Admin

error: Content is protected !!