पुलिस केंद्र में जुटा पुलिस खिलाड़ियों का हुजूम

रिपोर्ट – एस. अंसारी 

रांची: कांके रोड स्थित नवीन पुलिस केंद्र में मंगलवार को दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता – 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक (दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र) आईपीएस मनोज कोशिश ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर और गुब्बारे उड़ाकर किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल-कूद न केवल शारीरिक फिटनेस को बनाए रखने के लिए जरूरी है, बल्कि यह मानसिक तनाव को दूर कर टीम वर्क और अनुशासन की भावना भी मजबूत करता है।

बताया जाता है कि प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसी कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं में पुलिसकर्मी अपना दमखम दिखाएंगे।आयोजन को लेकर पुलिस जवानों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह 23 जुलाई 2026 को संध्या 05:00 बजे आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को एडीजी मनोज कौशिक द्वारा ट्रॉफी और पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

By Admin

error: Content is protected !!