रिपोर्ट- एस. अंसारी 

रांची: एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 की मेजबानी को लेकर रांची प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज से शुरू हो रहे टूर्नामेंट के मैच बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में खेले जाएंगे।रविवार को जिला प्रशासन और रांची पुलिस की संयुक्त ब्रीफिंग में सुरक्षा और व्यवस्था की रूपरेखा अंतिम की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने की।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ड्यूटी पर समय से पहुंचकर अपने-अपने सेक्टर का निरीक्षण करें। किसी भी तरह की कमी मिलने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।

एसएसपी राकेश रंजन ने कहा किस्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य रहेगी। प्रवेश के समय हर व्यक्ति की सघन जांच होगी और प्रतिबंधित सामग्री ले जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। सभी पुलिसकर्मी अपने तय प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।

प्रशासन ने स्टेडियम के प्रवेश और निकास द्वार, वीआईपी क्षेत्र, खिलाड़ियों का आवागमन मार्ग, पार्किंग और दर्शक दीर्घा को संवेदनशील घोषित किया है। इन जगहों पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।

बैठक में वीआईपी सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग और आपातकालीन योजना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि भीड़ नियंत्रण और किसी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। टूर्नामेंट के मद्देनजर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

 

By Admin

error: Content is protected !!