भुरकुंडा (रामगढ़): बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने रविवार को सुंदरनगर में भाजपा भुरकुंडा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना। मन की बात कार्यक्रम के 136वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी कारगिल विजय दिवस का उल्लेख किया। भारत की रक्षा शक्ति से जुड़े विक्रम-1 और डीआरडीओ की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने खेल और तकनीक के क्षेत्र में युवा प्रयासों की सराहना की। इसके साथ ही आगामी हर घर तिरंगा अभियान की चर्चा भी की। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर उन्होंने विचार व्यक्त किए।
“मन की बात” कार्यक्रम सुनने के बाद बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पानी संचय और पर्यावरण सुरक्षा पर देशवासियों को बड़ा संदेश दिया है। प्रधानमंत्री हमेशा से लोकल फोर वोकल पर जोर देते आ रहे हैं, यह देश के सर्वांगीण विकास के जरूरी भी है। देशवासी गंभीरतापूर्वक उनकी बातों को सुनते और जीवन में आत्मसात कर रहे हैं।
वहीं नीट पेपर लीक को लेकर हुए आंदोलन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार शुरू से ही छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर है। सरकार ने छात्रों की सभी मांगों को ध्यान से सुना है और उसपर सार्थक पहल भी किया है। पेपर लीक मामलों की जांच पहले से ही चल रही है और इसमें शामिल लोगों पर सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित भी करेगी। विधायक ने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें इसे मुद्दा बनाकर देश को अशांत करना चाह रही थी। छात्रों को आगे कर गंदी राजनीति करनेवालों के मंसूबे पर अब पानी फिर गया है। केंद्र सरकार देश के विकास और छात्रों के भविष्य को लेकर कृत संकल्पित है।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान, मंडल प्रभारी अनिल राय, योगेश दांगी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक सोनी, मनोज गुप्ता, राजेश सोनी, विजय कुमार, सागर दांगी, शुभम गुप्ता, मिंटू सोनी, रवि गोस्वामी, अजय साहू, देवेंद्र मेहता, मनोज गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अशोक कुमार, राजेश राय, प्रभास प्रसाद, विजय साहू, जेपी सिंह, विजय साव, मनोज कुमार, अनुज सिंह, अनीश साव, सर्वेश दुबे, अभिषेक पांडे, अभय सिंह, विनय प्रसाद, तूतूल दास सहित अन्य उपस्थित थे।
