रांची: कांके प्रखंड अंतर्गत कोकोदोरो में सक्सेस सपोर्ट सिस्टम अनाथ एवं कल्याण ट्रस्ट ने 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कोकोदोरो पंचायत के मुखिया उज्जवल ने झंडोत्तोलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

समारोह के दौरान संस्था के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक, अंग्रेजी भाषण और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देशप्रेम का संदेश दिया। अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर सहित स्कूल किट का वितरण किया गया। दूर-दराज से पहुंचे अतिथियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और अपने प्रेरणादायक विचार साझा किए। वहीं मो. फिरोज अंसारी, मो. अयाज और मो. सद्दाम ने संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
समारोह के अंत में अतिथियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान संस्था परिसर देशभक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर रहा।
मौके पर सुरेश राम, सफीउल्लाह, अफरोज, बबलू, सोमा प्रधान, जिलिन, मुबारक, सोमा मुंडा, हाफिज, शीला मैडम, महमूद, वारिस, तस्लीम, सोहेल और रामलगन महाली समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

