एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज 

भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत बनगड्डा में सोमवार को रामगढ़ -पतरातू फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार बाइक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार एक अन्य युवक को भी हल्की चोटें आई है। जबकि तीसरा युवक सुरक्षित रहा। वहीं कार को भी क्षति पहुंची है।

मिली जानकारी के सेंट्रल सौंदा निवासी प्रकाश मुखर्जी परिवार समेत सफेद रंग की वैगनआर कार (JH 24 B 9202) पर रामगढ़ से वापस अपने घर लौट रहे थे। इस क्रम में वे बनगड्डा में सड़क पर गाड़ी खड़ी कर मकई खरीदने लगे। इस दौरान पीछे से आती तेज रफ्तार पैशन प्लस बाइक (JH 24 L 8794)  ने पीछे से कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।

बाइक पर महुआटोला के तीन युवक सवार थे। दुर्घटना में बाइक चला रहे जमीर अंसारी पिता वसीम अंसारी को सिर में गंभीर चोट लगी। जबकि अश्फाक अंसारी पिता निजाम अंसारी को भी हल्की चोटें आई हैं। वहीं बाइक पर सवार साहिल सुरक्षित बच गया। घायल जमीर अंसारी को आनन-फानन में एंबुलेंस पर सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है‌। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं अश्फाक का इलाज स्थानीय निजी क्लीनिक में कराया गया।

वहीं दुर्घटना के बाद कार मालिक वाहन को भदानीनगर ओपी ले गये और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसपर भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल बाइक को जब्त कर लिया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!