उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को बरका सयाल के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा से उनके कार्यालय में औपचारिक भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव, प्राचार्य माहे आलम अंसारी और उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव शामिल रहे।
मुलाकात के दौरान सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव ने महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं प्राचार्य श्री माहे आलम अंसारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके साथ ही प्राचार्य ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और भावी योजनाओं से महाप्रबंधक को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने विद्यालय के कार्यों की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
