रांची: दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची के तुपुदाना में तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, तुपुदाना की ओर से वर्ष 2026 के लिए भव्य पूजा आयोजन की तैयारी की जा रही है। इस बार आयोजन का थीम ‘शक्ति की आराधना, सद्भाव का संगम’ रखा गया है।पूजा पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के साथ पूरे परिसर को ऐसा वातावरण देने की तैयारी है, जहां श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिले। पंडाल की सजावट और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
भव्य पंडाल के साथ आध्यात्मिक माहौल
समिति के अनुसार, पूजा स्थल पर भव्य पंडाल तैयार किया जाएगा। आकर्षक सजावट और रोशनी के जरिए पूरे परिसर को मनमोहक रूप देने की योजना है। श्रद्धालुओं के लिए पूजा स्थल पर आध्यात्मिक एवं शांतिपूर्ण माहौल तैयार किया जाएगा।
पूजा के साथ दिखेंगी संस्कृति की झलक
दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ लोगों को मनोरंजन और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की कोशिश होगी। समिति ने समस्त श्रद्धालुओं से मां दुर्गा की आराधना में शामिल होने की अपील की है।

