बेड़ो टोली जंगल के पास लूट की वारदात, पुलिस छानबीन में जुटी 

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग ओपी अंतर्गत मुसुर देगाई मार्ग पर बेड़ो टोली जंगल के निकट दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। जहां गेल इंडिया के समीप बाइक सवार चार अपराधियों ने एक युवक और उसकी महिला रिश्तेदार को घेरकर हथियार के बल पर लूटपाट की है।

भुक्तभोगी चंदाघासी निवासी राम मुंडा, पिता रामदास मुंडा ने खरसीदाग ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, राम मुंडा अपनी महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से तुंबू में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जंगल के पास पहुंचने पर बाइक रोकने के दौरान चार युवक वहां पहुंचे और दोनों को घेर लिया।

आरोप है कि अपराधियों ने दोनों के साथ मारपीट की और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद अपराधी राम मुंडा का आईफोन, महिला का Samsung A35 मोबाइल, नकदी और बाइक लूटकर तुपुदाना की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान व भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

By Admin

error: Content is protected !!