कार, मोबाइल और नकद 14300 रूपये जब्त
भुरकुंडा (रामगढ़): पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा पुलिस ने कार सवार दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान अखिल अंसारी (30 वर्ष) पिता मोहम्मद हदीस अंसारी निवासी बरकाकाना और दीपक बेदिया (30 वर्ष) पिता स्वर्गीय सिद्धू राम बेदिया निवासी घुटुवा के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भुरकुंडा पुलिस ने जवाहर नगर पंचायत के भुइयां टोली में छापेमारी की। इस दौरान एक कार में सवार युवकों को पकड़ा गया। जिनके पास से पुलिस ने 16.83 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया।
पुलिस ने युवकों की गिरफ्तारी करते हुए कार (JH 02 BA 8603) समेत दो मोबाइल और 14300 रुपये जब्त किए हैं। इस संबंध में पतरातू (भुरकुंडा) थाना में कांड संख्या 299/26 दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में अग्रेतर अनुसंधान जारी है।
