रांची/गिरीडीह: सूबे के मंत्री सह गिरिडीह के सदर विधायक सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन से राज्य भर में शोक लहर रही। उनकी अंतिम यात्रा में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। हरसिंहरायडीह स्थित श्मशान घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गमगीन माहौल में उनके बेटे ने मुखाग्नि दी।
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी गिरिडीह पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विधायक कल्पना सोरेन समेत कई बड़े नेता भी अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। वहीं श्मशान घाट पर पूर्व मंत्री सुदेश महतो, विधायक जयराम महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता भी दाह संस्कार में शामिल हुए।
बताते चलें कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की तबीयत शनिवार देर रात अचानक खराब हुई थी। उन्हें तत्काल गिरिडीह के मर्सी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जाता है।
राज्य में दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा
झारखंड सरकार ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। छह और सात सितंबर को राजकीय शोक पर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। जबकि सात सितंबर को सरकारी कार्यालय सहित सरकारी स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।
यह भी पढ़ें – झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली अंतिम सांस
