मांडर/रांची: मांडर प्रखंड स्तरीय अंजुमन कमेटी के चुनाव की तैयारी को लेकर रविवार को प्रखंड के कांजीया सामुदायिक भवन परिसर में बैठक हुई। पूर्व मुखिया हाजी अयूब खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नवंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में इरशाद इमाम को दोबारा चुनाव प्रभारी बनाया गया। साथ ही पुरानी चुनाव समिति को ही मान्यता देने पर सहमति बनी। संगठन के वित्तीय मामलों की जांच के लिए आबिद अंसारी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय ऑडिट कमेटी गठित की गई।

बैठक में 21 सदस्यीय शूरा कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया। तय हुआ कि मांडर प्रखंड की सभी 84 अंजुमनों के सदर अमला कमेटी के सदस्य होंगे। इससे प्रखंड की विभिन्न अंजुमनों को साझा संगठनात्मक व्यवस्था से जोड़ने की पहल की गई है।
अंजुमन कमेटी के संचालन के लिए आइन (संविधान) का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। अगली बैठक में इसे मंजूरी दी जाएगी।

