रांची: दुर्गोत्सव की तैयारियों के बीच बुधवार, 14 अक्टूबर को शहर के नौ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों के पट उद्घाटन समारोह के साथ खुलेंगे। शाम से रात तक अलग-अलग इलाकों में होने वाले इन कार्यक्रमों को लेकर पूजा समितियों ने समय निर्धारित किया है।

दिन के पहले उद्घाटन की शुरुआत शाम 5:30 बजे जिला स्कूल मैदान स्थित श्री राम लला पूजा समिति के पंडाल से होगी।
शाम 6 बजे बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ दुर्गा पूजा समिति, मेन रोड की चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति और बड़ा तालाब के पास सेवा सदन पथ स्थित राजस्थान मित्र मंडल के पंडाल का उद्घाटन होगा।

इसके बाद शाम 7 बजे मोरहाबादी के गीतांजलि क्लब, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति और अपर बाजार स्थित बालकृष्ण स्कूल के ज्योति संगम श्री दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

शाम 7:30 बजे बांग्ला स्कूल स्थित ओसीसी क्लब एवं पूजा कमेटी और सुभाष चौक स्थित त्रिकोण हवन कुंड दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन होगा। इन नौ पंडालों के उद्घाटन के साथ शहर में दुर्गा पूजा का उत्सवी माहौल और परवान चढ़ेगा।

