मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु 

वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बना है आकर्षक पूजा पंडाल 

सयाल (रामगढ़): सयाल में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन‌ शुक्रवार को पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार ने फीता काटकर और दीप प्रचलित कर किया। इस दौरान सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के अधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि समेत क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे। 

अवसर पर पूजा समिति के सचिव शंकर सिंह ने बताया कि इस वर्ष सयाल दुर्गा पूजा पंडाल वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। जिसमें करीब चार लाख रूपये खर्च हुए हैं। पंडाल 60 फीट चौड़ा और 65 फीट ऊंचा बनाया गया है। वहीं पंडाल को व्हाइट और पर्पल कलर के कपड़े से डिजाइन किया गया है और आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई है।

वहीं उन्होंने बताया कि सयाल के युवाओं के द्वारा इस बार डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है जो 18 अक्टूबर 2026 को संध्या 7 बजे से शुरू होगा। इसके साथ ही सयाल में रावण और कुंभकरण का पुतला बनाया जा रहा है। दशहरा पर लोगों को यहां आकर्षक आतिशबाजी का नजारा भी देखने को मिलेगा। तकरीबन ढाई लाख रुपये की लागत से पुतलों के निर्माण और आतिशबाजी की व्यवस्था की जा रही है। 

पंडाल उद्घाटन के मौके पर मुख्य रूप से महाप्रबंधक ऑपरेशन दिलीप कुमार, एसओपी अजय कुमार, एसओ ईएण्डएम संजीव कुमार झा, सयाल परियोजना पदाधिकारी विद्या भूषण चौबे, झामुमो नेता सह पूर्व मुखिया सतेन्द्र यादव, विंध्याचल बेदिया, सुधीर यादव, बिनोद कुमार, बृजनंदन पासवान, संजय वर्मा, कुन्दन कुमार, अर्जुन सिंह, गिरजा शंकर सिंह, बिनोद मिश्रा, संतोष ठाकुर, राकेश सिन्हा, वासुदेव साव, सतीश सिन्हा, रामविलास यादव, जेपीएन सिन्हा, सदानंद सिंह, कमलेश यादव, मोतीलाल सिंह, सोनाराम मांझी, सुखदेव प्रसाद, संजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।