रातू: प्रखंड अंजुमन इस्लामी चुनाव को लेकर हुरहुरी स्थित लॉरेंस इंटर कॉलेज में 17 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 31 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए विभिन्न पदों पर कुल 16 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की है। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

नामांकन के पहले दिन 16 अक्टूबर को 11 और दूसरे दिन 17 अक्टूबर को पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सदर पद के लिए अताउललाह अंसारी (फुटकल टोली), जसीम अंसारी (चापा टोली), शमीम मंसूरी (सिमलिया), जाकिर अंसारी (बनापीड़ी) और शाहिद अंसारी (फुटकल टोली) मैदान में हैं।

सेक्रेट्री पद के लिए मुंतज़िर खान (पंडरा), अनीसुल रहमान (भोंडा) और नौशाद आलम (बनापीड़ी) ने नामांकन किया है। नायब सदर पद पर सैय्यद फिरोज (हुसैन नगर, सिमलिया), अंजुम खान (काठी टांड़) और जियाउल हक (हुरहुरी) ने दावेदारी पेश की है।

नायब सेक्रेट्री पद के लिए मोख्तर अंसारी (फुटकल टोली) और आकिब अंसारी (सिमलिया), जबकि खजांची पद के लिए अजमूल हक (फुटकल टोली), तौफीक अंसारी (जाड़ी) और वसीम अकरम ने नामांकन दाखिल किया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 18 अक्टूबर को नाम वापसी और स्क्रूटिनी होगी। 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। मतदान 31 अक्टूबर को लॉरेंस इंटर कॉलेज, हुरहुरी में होगा।

चुनाव समिति के अध्यक्ष रियाजुल अंसारी, सचिव मियांजन अंसारी, गफ्फार अंसारी, सफीक अंसारी, तैय्यब अंसारी, मौलाना जमीर, मोहिउद्दीन अंसारी, इसहाक खान, हाफिज जानमोहम्मद, गुलजार अंसारी, मुबारक खान और आदिल अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे। चुनाव का उद्देश्य समाजहित के कार्यों को गति देना और कमेटियों के कामकाज में पारदर्शिता व आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना है।