‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूंजायमान हुआ क्षेत्र 

उरीमारी (हजारीबाग): दशहरा पर उरीमारी के हेसाबेड़ा मैदान में मंगलवार को परंपरागत तरीके से रावण दहन किया गया। भव्य आतिशबाजी और रावण दहन देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जैसे ही रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया, पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

रावण के पुतले का दहन करते लोग

इससे पूर्व शानदार आतिशबाजी की गई, जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। देर शाम तक चले इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को लेकर पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। विधि-व्यवस्था को लेकर उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव और एएसआई संजय यादव सहित कई जवान मुस्तैदी से जुटे रहे। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सह एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेन्द्र कुमार मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजू यादव, सीताराम किस्कू, विंध्याचल बेदिया, संजीव बेदिया, सोनाराम मांझी, महादेव बेसरा, लालो महतो, महावीर साव, चरका करमाली, कानू मरांडी, कृष्णा सोरेन, जेपीएन सिन्हा, राजीव सिन्हा, शनिचर मांझी, कंचन मांझी, विजय करमाली, गणेश राम, रंजीत करमाली, दशाराम हेम्ब्रोम, मेघन यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।