लोहरदगा/रांची: लोहरदगा जिले की लापूर बस्ती में 13 से 15 नवंबर तक होने वाले तीन दिवसीय तबलीगी इज्तेमा की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। रविवार को प्रखंड अंजुमन इस्लामिया मांडर के सदर नुरुल्लाह हबीब नदवी ने लापूर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इज्तेमा ऐतिहासिक होगा और इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी जुटेंगे।

इज्तेमा की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान एस. अली, सालेहुक अंसारी, माजिद अंसारी और इश्तियाक अंसारी भी मौजूद थे। इस मौके पर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई और इज्तेमा को सफल बनाने पर जोर दिया गया।