रामगढ़: जिला प्रशासन की हुनर परियोजना के तहत पीवीयूएनएल के सहयोग से आईटीआई गोला में सोमवार को सीएनसी मशीनिस्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मांडू विधायक निर्मल महतो और उपायुक्त ऋतुराज शामिल हुए। इस दौरान पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत गोल्ड स्मिथ ट्रेड में प्रशिक्षण पूरा करने वाले 18 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।

अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जिले के युवाओं को बाहर न जाना पड़े, इसलिए हुनर परियोजना शुरू की गई है। युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के अनुसार प्रशिक्षण देकर जिले में ही रोजगार दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि भविष्य में ड्रोन टेक्नोलॉजी और एआई से संबंधित प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। जिले में रोजगार के लिए 19 नवंबर को औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ जिला स्तरीय कॉन्फ्रेंस होगी।
बताया जाता है कि आईटीआई गोला के रोहित मुंडा ने वेल्डर में राज्य में द्वितीय, जूही कुमारी ने टर्नर में द्वितीय, प्रदीप टुडू ने मशीनिस्ट में द्वितीय और मिथुन महतो ने टर्नर में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
मौके पर डीपीआरओ डॉ. प्रभात शंकर, ईओडीबी मैनेजर अंशुमन सिंह, झारखंड टूल रूम के आशुतोष मिश्रा, सेंटर इंचार्ज अतुल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

