सूबे में बिगड़ती विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने की उठी मांग 

बरकाकाना (रामगढ़): राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भाजपा बरकाकाना मंडल ने रविवार को बरकाकाना थाना चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ हुई कथित दुष्कर्म की घटना ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। सुरक्षा के लिए थाना पहुंची महिला से थाना के पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यह घोर निंदनीय अपराध है। कहा गया कि प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को राज्य सरकार दुरुस्त करें। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान घोषणाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। 

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष हरिलाल महतो, विजय लक्ष्मी शर्मा, अर्जुन अग्रवाल, मंत्री अमरनाथ कुमार, पार्वती देवी, कार्यालय मंत्री श्याम सिंह, मीडिया प्रभारी बासु प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।