खूंटी/रांची: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें चार महिलाओं समेत तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक पांच वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा में रोड पर  गुरुवार रात जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 9:45 बजे जोने-लुदरू मोड़ के पास एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर पुलिया के समीप झाड़ियों में जा गिरा। दुर्घटना पर आसपास की बस्ती के लोग घरों से बाहर निकल आए और झाड़ियों में फंसे स्कूटी सवार को निकालने में जुट गए। इसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ((जेएच 02 एजे 1377) ने सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में ट्रक पुलिया की दीवार तोड़ते हुए पास के गड्ढे में जा गिरा। आनन-फानन चालक और उप चालक भाग निकले।

हादसे में कोशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी जयंती देवी, अंजलि देवी, अंजलि, मान्हू देवी, पाको देवी, सौरभ नायक, गोलू कुमार और तूती कुमारी ने भी जान गंवाई। सभी एक ही परिवार के बताए जाते हैं। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया। 

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में सात लोगों की मौत हुई है और एक बच्ची घायल है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। 

 

Photo courtesy/Social media