बरकाकाना (रामगढ़): भाजपा बरकाकाना मंडल ने जनजाति समाज की युवा नेत्री निशा भगत की मौत पर बरकाकाना स्टेशन चौक पर शनिवार को हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निशा भगत की मौत की उच्चस्तरीय जांच कर सभी दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य सरकार पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराए। जिससे मरणोपरांत निशा भगत को न्यायिक मिल सके। 

मौके पर भाजपा बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो, मंडल उपाध्यक्ष हरिलाल महतो, मंडल मंत्री दिलीप बेदिया, मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन अग्रवाल, मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह, मीडिया प्रभारी बासु प्रजापति, कामता सिंह, बिट्टू महतो, वरिष्ठ कार्यकर्ता टीकू प्रजापति, विनोद प्रजापति, रामचंद्र मुण्डा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।