रांची: झारखंड के 26वें स्थापना दिवस पर रविवार को राज्यभर में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को याद किया गया। अवसर पर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जल, जंगल और की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष झारखंड के स्वाभिमान का प्रतीक है। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बिरसा चौक में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नतमस्तक हुए। 

वहीं बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने भी लोक भवन में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि धरती आबा का त्याग, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। बताते चलें कि इस बार 15 नवंबर को छठ महापर्व के कारण राज्य का मुख्य समारोह स्थगित किया गया है। अब मुख्य समारोह 28 नवंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित किया जाएगा।