Operator of illegal mini gun factory arrested in Palamu

 

देशी कट्टा समेत हथियार बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद

पलामू: पुलिस ने पांडू थाना क्षेत्र में संचालित अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार किया  है। जहां से एक देशी कट्टा समेत हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार पांडू थाना में दर्ज कांड संख्या 46/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह के घर से पूर्व में दो देशी कट्टा बरामद कर जब्त किया गया था। घटना के समय अभियुक्त फरार था। पुलिस की लगातार दबिश के बाद उसने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें अमित ने बताया कि दोनों देशी कट्टा उसने उदय मिस्त्री से खरीदे थे। उदय मिस्त्री अपने पाही (महुआ धाम) स्थित घर में देशी कट्टा और अन्य हथियारों का निर्माण करता है। स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विश्रामपुर चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में उदय मिस्त्री के घर पर छापामारी की गई। छापामारी में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ।

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकार विश्रामपुर चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी पांडू विगेश राय, पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार मेहता, सहायक अवर निरीक्षक प्रेम नारायण रजक सदलबल शामिल थे।