बड़कागांव : विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता गणेश गंझू एवं संचालन समिति के कोषाध्यक्ष संजय करमाली ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि सीसीएल प्रबंधन द्वारा न्यू बिरसा रोड सेल में प्रतिदिन क्वालिटी का कोयला नही दिया जाता है तो बाध्य होकर समिति द्वारा न्यू बिरसा के कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।
मौके पर गणेश गंझू ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों के साथ हमेशा से धोखा करती आ रही है। जमीन लेने वक्त वह बड़े-बड़े आश्वासन देती है और जब जमीन ले लेती है तो वहीं सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों की मांगों को नजरअंदाज कर अपने काम में लगी रहती है। जो कि सरासर गलत है। सीसीएल प्रबंधन इस तरह के हथकंडे ना अपनाएं अन्यथा विस्थापित अपने हक और अधिकार के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। जिसका खामियाजा सीसीएल प्रबंधन को भुगतना पड़ेगा।
बैठक में मुख्य रूप से पोटंगा पंचायत के उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, संतोष कुमार सिंह, बिनोद हेंब्रम, गिरधारी प्रजापति, जुरा सोरेन, झरी करमाली, भोला सिंह, अकल मुंडा, पप्पू मांझी, पंकज हेंब्रम, विजय सोरेन, अजय मरांडी, प्रेम सोरेन, अजय करमाली, अजय बेसरा, सुखराम बेसरा, आनंद बेसरा, बंशी मुर्मू, तलमी देवी, क्रांति देवी, लीलमुनी देवी, डोरकों देवी, तारा देवी, मुनिया देवी, फूलमती देवी, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, ममता देवी, तालोमुनी देवी, कपुरमुनी देवी, बुधनी देवी, मंझली देवी, संगीता देवी, अनिता देवी, अनिता हंसदा, माइनो देवी, रीना देवी, विनीता देवी, अंजली हेंब्रम, सोनामती देवी, कर्मी देवी, सरिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें- Jharkhand : अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से मन को लुभाती है ‘पतरातू वैली’

