Bihar school children's tour bus overturns, 20 children injuredBihar school children's tour bus overturns, 20 children injured

गया के बाराचट्टी से रांंची के हुंडरू फॉल जा रही थी बस

रांंची : बिहार के गया से हुंडरू फॉल रांंची जाती स्कूली बच्चों की बस रविवार को सिकिदिरी में पलट गई।घटना में 20 बच्चे घायल हो गये। जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गया जिला के बाराचट्टी से स्कूली बच्चों की बस टूर पर रांंची के हुंडरू फॉल जा रही थी। बस में 64 बचे और छह शिक्षक भी सवार थे।

बताया जाता है कि चालक काफी तेज गति से बस चला रहा था। इस क्रम में सिकिदिरी-हुंडरू फॉल मार्ग पर डॉक्टर मोड़ के निकट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। उनके सहयोग से घायल बच्चों को रिम्स ले जाया गया। जहां बच्चों का ईलाज चल रहा है।