बड़कागांव : विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन बिनोद हेंब्रम ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से सीसीएल प्रबंधन को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा जाएगा।
चार सूत्री मांगों में न्यू बिरसा में प्रतिदिन रोड सेल में 100 ट्रक लगाया जाय, न्यू बिरसा में रोड सेल के लिए प्रतिदिन क्वालिटी का कोयला दिया जाय, न्यू बिरसा परियोजना में 4000 टन तक जो पावर हाउस का कोयला आता है उसे रोड सेल के माध्यम से उठाया जाय, न्यू बिरसा, बिरसा एवं उरीमारी परियोजना में ठेका कार्य में जो टेंडर निकलता है उसे यहीं के विस्थापित एवं प्रभावित संवेदकों को ही ठेका कार्य दिया जाए।
समिति के अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि चार सूत्री मांग पर यदि सीसीएल प्रबंधन द्वारा 7 दिनों के अंदर में सकारात्मक पहल नहीं किया तो बाध्य होकर विस्थापित समिति न्यू बिरसा पोटंगा द्वारा न्यू बिरसा के कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।
बैठक में मुख्य रूप से विश्वनाथ मांझी, जुरा सोरेन, मनूलाल सोरेन, बेनिलाल सोरेन, चंद्रदेव मुंडा, विजय सोरेन, अजय करमाली, आनंद बेसरा, सुखराम बेसरा, अजय बेसरा, अजय मरांडी, प्रेम सोरेन, विजय टुडू, अनुज मुंडा, दिनेश मुंडा, अजय गंझू, अर्जुन मुंडा, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, वार्ड सदस्य रीना देवी, तारा देवी, पूनम देवी, क्रांति देवी, तलमी देवी, कर्मी देवी, सरिता देवी, लीलमुनी देवी, डोरको देवी, तालोमुनी देवी, ममता देवी, अनिता देवी, मंझली देवी, बुधनी देवी, सरिता बेसरा, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, विनीता देवी, अंजली हेंब्रम, सोनामती देवी, सावित्री देवी, माइनो देवी, मुनिया देवी, तेरेषा बेसरा, बिरसी देवी, सुनीता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

