इस्को गुफा के संरक्षण एवं पर्यटक स्थल बनाने को लेकर किया जा रहा है कार्य : संजीव बेदिया
बड़कागांव : हजारीबाग जिला अंतर्गत बड़कागांव प्रखंड के ‘इस्को गुफा’ के पास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया।
मेले में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, विशिष्ट अतिथि बड़कागांव पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी, बड़कागांव प्रमुख फुलवा देवी, नापो खुर्द पंचायत मुखिया गणेश साव, पंचायत समिति सदस्य गणेश साव उपस्थित थे। मेलें का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया के द्वारा फीता काटकर किया गया।
मौके पर मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया ने कहा कि मेले का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे हमारी गांव की धरोहर और संस्कृति दोनों बचा रहेगा। इस्को गुफा के संरक्षण हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके संरक्षण हेतू कई कार्य को धरातल पर भी उतारा गया है। गुफा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार से बात करूंगा तथा भविष्य में गुफा को पर्यटन के क्षेंत्र में और विकसित किया जाएगा।
मौके पर मुख्य रूप से हरिनाथ मुंडा, कांग्रेस कमेटी बड़कागांव के अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तबस्सुम, जिला परिषद प्रतिनिधि दीपक करमाली, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईयां, जगत नंदन प्रसाद गुप्ता, पूर्व मुखिया सोनी देवी, प्रतिनिधि चंद्रिका साव, उप मुखिया हीरालाल साव, चंदर साव समेत कई लोग उपस्थित मौजूद थे।