रामगढ़: सयाल दक्षिणी पंचायत भवन मे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सयाल दक्षिणी पंचयात के मुखिया जगदीश कुमार साव के द्वारा झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से पंचयात सेवक कैलाश प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य विजय साव, उपमुखिया रजनी देवी, वार्ड सदस्य बिलसी देवी, रीता देवी, शिवकांति देवी, शिला देवी, डॉ महेंद्र सिंह, उषा देवी, जल सहिया शांति देवी, ग्रामीणों में जयराम कुमार, बिरजू कुमार, गणेश साव, नेतलाल साव, सुभाष करमाली, बालदेव कुमार, नन्दलाल साव, कृष्णा मुंडा, बालकिशोर ठाकुर, अजय राम, बृजनन्दन पासवान, जय प्रकाश कच्छप, दर्शन बेदिया, अरुण कुमार, प्रमिला देवी, चमेली देवी, सहित कई लोग मौजूद थे। 

वहीं सयाल उत्तरी पंचायत मुख्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ गुरुवार को मनाया गया। सर्वप्रथम पंचायत के मुखिया आशा देवी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

तत्पश्चात अंबेडकर भवन एवं एमआरएफ विद्यालय में भी पंचायत की मुखिया आशा देवी ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दिया।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया आशा देवी, उप मुखिया बिमलेश कुमार, वार्ड सदस्य कांति कुमारी, गीता कुमारी, पूनम देवी, सीता देवी, संगीता देवी, कुलदीप उरांव, उर्मिला देवी, मीरा देवी, मोती सिंह, शंकर प्रसाद, इरफान अंसारी, शकील अहमद, अमित कुमार सिन्हा, दिलीप मेहता, संजय यादव, ललन यादव, योगेंद्र साव सहित कई लोग मौजूद थे।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!