हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के मंडलों का बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत अटल भवन में कार्यशाला का आयोजन रविवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन जिला मीडिया प्रभारी जयनारायण प्रसाद के द्वारा किया गया।
कार्यशाला में विषय प्रवेश जिला महामंत्री सह जिला संयोजक सुनील साहू के द्वारा किया गया। कार्यशाला में जिले भर से आए मंडल अध्यक्षों एवं उनकी टोली को दिशा निर्देश दिया गया कि आगामी तीन मार्च तक विधानसभा का पंचायत स्तर पर संयोजक/सह संयोजक की बैठक कर लेनी है। वहीं आगामी 10 मार्च से 20 मार्च तक बूथ कमेटी का गठन कर लेना है और उसका सत्यापन कर जिलाध्यक्ष के पास जमा कर देना है।
यह भी पढ़ें- समाज की शक्ति से बढ़ती है देश की शक्ति: पीएम
बैठक में मुख्य रूप से सुनील मेहता, राजेश सहाय, सांसद प्रतिनिधि बड़कागांव पूर्वी श्रीकांत निराला, बड़कागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष हेमलाल महतो, बड़कागांव पूर्वी महामंत्री सुमन गिरी, मंडल महामंत्री बड़कागांव पूर्वी दिनेश करमाली, उपाध्यक्ष किशोर राणा, जय नंदन मेहता, इचाक प्रखंड अध्यक्ष कविंदर यादव, प्रखंड अध्यक्ष कटकमदाग पूर्व अध्यक्ष बेचन साहू, बड़कागांव पश्चिमी मंडल महामंत्री नरसिह महतो, इंद्र भूषण सहित कई लोग मौजूद थे।