गढ़वा: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर रंका प्रखंड के सिरोई खुर्द पंचायत में जागरूकता अभियान सोमवार को चलाया गया। मौके पर नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलता है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। अपने-अपने घरों के आसपास साफ सफाई एवं पानी जमा न होने दें।समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करें।
उन्होंने बताया कि विगत 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, विभिन्न विद्यालयों में दवा खिलाई गई थी। वहीं 25 फरवरी 2023 को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा डोर टू डोर जाकर फाइलेरिया का दवा खिलाया गया था। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों को फाइलेरिया की दवा खिलाया गया।
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में एएनएम सावित्री कुमारी, रूबी कुमारी, पोषण सखी मीना देवी, सहिया प्रभा देवी, सरस्वती देवी, सहिया साथी प्रमिला देवी, सेविका मानिक राज देवी, सहायिका सुमित्रा देवी, समाजसेवी मुकेश कुमार पाण्डेय, बिपिन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।