Renowned actor-director Satish Kaushik passed awayRenowned actor-director Satish Kaushik passed away

Khabarcell.com

Satish kaushik: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने हास्य अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का गुरुवार की अहले सुबह निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे।

जानकारी के अनुसार सतीश कौशिक नई दिल्ली में एक परिचित के यहां थे। शाम को बेचैनी महसूस होने के बाद कार से वे फोर्टिस अस्पताल जा रहे थे। बताया जाता है कि अस्पताल जाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इलाज के क्रम में उन्होंने गुरुवार की तड़के सुबह अंतिम सांस ली। सतीश कौशिक का शव मुंबई ले जाया जा रहा है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतीश कौशिक के मित्र सह अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा करते हुए दुख प्रकट किया है। वहीं देश के नामचीन नेताओं, अभिनेताओं सहित गणमान्य लोगों ने सतीश कौशिक के निधन पर गहरी शोक संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना की है।

Satish kaushik: ‘मिस्टर इंडिया‘ का ‘कैलेंडर

अपनी बेहतरीन अदाकारी और निर्देशन से सतीश कौशिक ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। 1983 में आई ‘मासूम’ से उन्होंने फिल्मी करियर से शुरूआत की। कल्ट फिल्म” जाने भी दो यारों” में उन्होंने एक्टिंग के साथ संवाद लेखन भी किया।
मिस्टर इंडिया फिल्म के किरदार ‘कैलेंडर’ के रूप में उन्हें काफी प्रसिद्धी मिली। बतौर कॉमेडियन उन्होंने कइ यादगार किरदार निभाये हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं “रूप की रानी, चोरों का राजा फिल्म से उन्होंने निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा।  ‘तेरे नाम’, ‘हम आपके दिल में रहते हैं’, ‘मुझे कुछ कहना है’, ‘कागज’ सहित कई फिल्मों का उन्होंने निर्देशन किया। उनका असमय जाना उनके प्रसंशकों और फिल्म प्रेमियों को खलता रहेगा।

Image source social media

By Admin

error: Content is protected !!