बड़कागांव : भारतीय जनता पार्टी बड़कागांव पूर्वी उरीमारी मंडल कार्यसमिति की बैठक उरीमारी मंडल महामंत्री दिनेश करमाली के आवास में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं संचालन दिनेश करमाली ने किया। बैठक में संगठनात्मक बिंदुओं पर  चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने विचार किया गया। मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतों ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से ही सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों में भाजपा को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई टेंडर नहीं होने के बावजूद राज्य सरकार के देखरेख में अवैध बालू का कारोबार फल फूल रहा है। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला ने कहा कि स्थानीय सांसद महोदय से कार्यकर्ताओं को जो भी अपेक्षा है उसके लिए हम सभी कार्यकर्ता गण सांसद से मिलकर अपने स्थानीय जन समस्याओं से अवगत करवाने का काम करेंगे। बैठक मेें धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अशोक साव ने किया। मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव, सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुनम साव, महामंत्री दिनेश करमाली, उपाध्यक्ष किशोर राणा, अशोक साव, कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, मिडिया प्रभारी मनोज प्रभाकर, कार्तिक मांझी, अकल मुंडा, सहदेव मांझी, रामलाल बेदिया, लालदेव महतो, शशि कुमार सुमन, महादेव हांसदा, उमाशंकर महतो, उमेश साव, धनलाल बेदिया, छोटन सिंह, जलेश करमाली, प्रेमलाल महतो, फुलचंद बेदिया, सुरेश प्रजापति, बैजनाथ प्रजापति, बासुदेव करमाली सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!