14 IPS officers of the state transferred

• पी. जनार्दन बने धनबाद एसएसपी, हजारीबाग एसपी बने अरविंद कुमार सिंह

रांची: झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस संबंध में बुधवार की देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग अधिसूचना जारी की है।

अनुराग गुप्ता, महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड को अगले आदेश तक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

आरके मल्लिक, अपर पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएं झारखंड को अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक सशस्त्र पुलिस झारखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुरारीलाल मीणा, अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक (निगरानी सह सुरक्षा) झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड रांची के पद पर नियुक्त किया गया है।

तदाशा मिश्रा, विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक रेल झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।

सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं झारखंड को स्थानांतरित कर अपर.पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण झारखंड का पदभार सौंपा गया है।

प्रिया दूबे, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण झारखंड को स्थानांतरित कर अपर पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं झारखंड के पद पर नियुक्त किया गया है।

टी. कंडासामी, अपर पुलिस महानिदेशक रेल झारखंड को स्थानांतरित कर विशेष सचिव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग झारखंड का पदभार दिया गया है।

अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) झारखंड को स्थानांतरित कर दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

सुनील भाष्कर, पुलिस उप महानिरीक्षक झारखंड सशस्त्र पुलिस को स्थानांतरित कर हजारीबाग का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

पटेल मयूर कन्हैयालाल, पुलिस उप महानिरीक्षक बोकारो को स्थानांतरित कर पुलिस उप महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस बनाया गया है।

पी. जनार्दन, पाकुड़ पुलिस अधीक्षक को स्थानांतरित कर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रभात कुमार, समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस-06 जमशेदपुर का तबादला कर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ बनाया गया है।

अरविंद कुमार सिंह, समादेष्टा झारखंड सशस्त्र पुलिस-05 बोकारो को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग बनाया गया है।

कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक यातायात रांची को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक साहेबगंज के पद पर नियुक्त किया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!