रांंची : सामाजिक जनकल्याण कार्यक्रम के तहत 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल और दर्पण सेवा संस्था बुंडू के संयुक्त तत्वधान में 15 दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण का शुभारंभ सशस्त्र सीमा बल के ई कंपनी डूंगीरडीह में किया गया। मौके पर कमाण्डेन्ट (मेडिकल) डॉ वर्षा गाड़ी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण के माध्यम से हम लोगों से जुड़ने का प्रयास करते हैं और लोगों को स्वरोजगार से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास करते हैं। हमारी कंपनी सुरक्षा के साथ साथ सेवा और स्वरोजगार से भी जोड़ने का काम करती है। प्रशिक्षक सुशिलानंद महाराज ने कहा कि मधुमक्खी पालन आज के समय में किसानों के लिए बहुत ही जरुरी है, इसके पालन से फसल का उपजाऊ भी दुगुना कर सकते हैं और दुगुना मुनाफा भी कमा सकते हैं, मधु से अलग से मुनाफा कमा सकते है और पलायन करने की जरूरत नहीं होगी सभी किसान मधुमक्खी पालन कर अपने ही खेतों में खेती करके दुगुना मुनाफा कमा सकते हैं। मौके पर दर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार, सचिव मंतोष कुमार, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिन्हा, कंपनी कमाण्डेन्ट सिद्धार्थ सिंह, विषु दास सहित कई लोग मौजूद थे।