रांची: चान्हो प्रखंड के बलसोकरा समेत विभिन्न इलाकों से 18 लोग उमरा के लिए मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए। रविवार को बीजूपाड़ा चौक पर बड़ी संख्या में लोग जुटे और उमरा यात्रियों को नम आंखों से विदाई दी। इस दौरान यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के साथ देश और झारखंड में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गई।
उमरा के लिए रवाना होने वालों में कारी असजद, असद अंसारी, नूरुद्दीन अंसारी, तरन्नुम खातून, शाहीन परवीन और गजाला परवीन समेत 18 लोग शामिल हैं। रवानगी से पहले बीजूपाड़ा चौक पर जामिया के नाजिम हाफिज मोहम्मद तजम्मुल हुसैन ने दुआ कराई।
विदाई के मौके पर समाजसेवी जावेद अख्तर, डॉ. जुल्फिकार अली, शफीक आलम मसमानो, शफीक आलम टांगर, हसन अंसारी, नौशाद अंसारी और अब्दुल हलीम अंसारी समेत कई लोग मौजूद रहे। जमीयत उलेमा झारखंड के सदर मौलाना अब्दुल कयूम, रियाज अंसारी और अहमद अंसारी ने भी उमरा यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। यह जानकारी मौलाना अबुल कलाम आजाद, जामिया अरबिया मदीना तुल उलूम, टांगर, चान्हो, रांची की ओर से दी गई।
