रामगढ़ को मिला ओवरऑल चैंपियन (डिस्ट्रिक्ट) का खिताब
रामगढ़: पुलिस अधीक्षक का कार्यालय के सभागार में 22वाँ क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट शुक्रवार को समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन पुलिस उप-महानिरीक्षक, उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र, हजारीबाग सुनील भास्कर ने किया। अवसर पर रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सहायक निदेशक ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड संतोष सुधाकर, सहायक निदेशक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड आदित्य विक्रम गौंड, वैज्ञानिक सहायक राजनीति विज्ञान प्रयोगशाला झारखंड़ रांची संदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक अनुसंधान प्रशिक्षण विद्यालय झारखंड रांची असित कुमार मोदी, फोटो ब्यूरो अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची दिलीप कुमार महतो, स्वान दस्ता अपराध अनुसंधान विभाग झारखंड रांची एतवा उरांव शामिल रहे।
तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट में उत्तरी छोटा नागपुर प्रमण्डल के रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा एवं चतरा जिला से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। सीआईडी और एफएसएल की टीम द्वारा अलग-अलग विषयों पर ली गई परीक्षा के विजेता पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में रामगढ़ के पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक प्रताप ओवरऑल रेंज चैंपियन (व्यक्तिगत) बने। जबकि हजारीबाग के पुलिस अवर निरीक्षक अनुपम प्रकाश रनरअप रहे। वहीं रामगढ़ जिला ओवरऑल चैंपियन (डिस्ट्रिक्ट) बना और हजारीबाग जिला रनरअप रहा। विजेताओं को पुलिस अधिकारियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर रामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) चन्दन कुमार वत्स, एसडीपीओ रामगढ़, परमेश्वर प्रसाद, एसडीपीओ पतरातू बिरेन्द्र राम, पुलिस उपाधीक्षक (प्रो.) फौजान अहमद, प्रचारी प्रवर मंटू यादव, पुलिस निरीक्षक सह अंचल अधिकारी माण्डू सुरेश लिण्डा, सर्जेंट रामगढ़ सन्नी कच्छप, मीडिया सेल प्रभारी पुअनि उपेन्द्र कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।