> केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में प्रशिक्षणोपरांत मिलेगा रोजगार
रांची : टाटा इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा चयनित 822 युवतियां हटिया स्टेशन से मंगलवार को विशेष ट्रेन से तामिलनाडु रवाना हुई। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हरि झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अर्जुन मुंडा की पहल पर टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भर्ती अभियान के तहत खूंटी, सिमडेगा, सरायकेला और चाईबासा जिले से 1898 युवतियों का चयन किया है। जिसमे पहले समूह में मंगलवार को 822 युवतियों को रवाना किया गया। अन्य चयनित युवतियों को भी शीघ्र भेजा जाएगा। बताते चलेें अभियान मेें कुल 2600 युवतियों ने भाग लिया। जिसमें से 1898 का चयन किया गया है। सभी को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, होसुर में प्रशिक्षण के उपरांत रोजगार दिया जाएगा। अवसर पर रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, तोरपा विधायक कोचे मुंडा, रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय सहित रेलवे और जनजातीय मंत्रालय के अधिकारियों समेत अन्य मौजूद रहे।