भाजपा के विधायकों ने किया विरोध प्रदर्शन

रांची : झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार को विधानसभा के समक्ष भाजपा के विधायकों ने हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेसी सांसद अधीर रंजन चौधरी की अनर्गल टिप्पणी पर भाजपा के विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। भाजपा विधायकों ने अधीर रंजन चौधरी के बयान पर नाराजगी जताते हुए अधीर रंजन चौधरी पर कार्रवाई करने और सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूरे देश से माफी मांगने की बात कहीं।

सत्र के पहले दिन स्पीकर ने  पांच सभापतियों  के नाम की घोषणा की। जिसमें स्टीफन मरांडी, रामचंद्र चंद्रवंशी, सीता सोरेन, बिरंची नारायण और नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हैं। वहीं हंगामे को देखते हुए सदन की कार्रवाई सोमवार 11 बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई।

By Admin

error: Content is protected !!