रामगढ़: आजसू पार्टी ने रामगढ़ जिले में संगठन के विस्तार और पुनर्गठन को लेकर प्रखंड संयोजकों और प्रभारियों का मनोनयन किया है। इसे लेकर रविवार को रामगढ़ जिला कार्यालय में आजसू पार्टी की ओर से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला संयोजक नरेश महतो, जिला प्रभारी अशोक राम बेदिया, मदन महतो, हेमलाल बेदिया, अब्दुल हकीम अंसारी शामिल रहे।

प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि संगठन विस्तार और पुनर्गठन को लेकर रामगढ़ छावनी परिषद, रामगढ़ नगर परिषद सभी प्रखंड रामगढ़ सदर, पतरातू, मांडू गोला, चितरपुर, दुलमी के लिए संयोजक और प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। जो 

छावनी परिषद रामगढ़ के लिए संयोजक मनोज राम, प्रभारी रमेश कुशवाहा, रीना शाहा, पुरनी देवी, राकेश साहू, जनोदन पासवान, शिवांगी प्रिया, देवा महतो, संजीता सिंह छोटू, मलेश्वर नायक मनोनीत किए गए हैं।

नगर परिषद् रामगढ़ के संयोजक मनोज राम, प्रभारी शंकर मिश्रा, पवन यादव, रामभजन महतो, मनोज कुशवाहा, हेमनी देवी, लाजवन्ती देवी, आशा महतो, प्रदीप कुशवाहा, ललन सिंह, छोटू करमाली मनोनित किए गए हैं।

रामगढ़ प्रखण्ड (सदर) के संयोजक सरस्वती देवी, प्रभारी किशुन राम मुंडा, मनोज महतो, कलावती देवी मनोनीत किए गए हैं।

दुलमी प्रखंड में संयोजक लालचन्द महतो, प्रभारी जलेश्वर महतो, महेश करमाली, देवन्ती देवी, देखा देवी, विकास मेहता, विवेक सिन्हा मनोनीत किए गए हैं।

चितरपुर प्रखंड के संयोजक धर्मेन्द्र साव भोपाली, प्रभारी सरीता देवी, संतोष मुडा, अजय महतो, मिक्की चौधरी, सुविन तिवारी, सतीश मुंडा को मनोनीत किया गया है।

गोला प्रखंड के संयोजक धनेश्वर महतो, प्रभारी प्रिती दिवान, गीता देवी, सुमित्रा सोरेन, प्रकाश करमाली, भाष्कर कोटवार, दीपक मुंडा, शिवा बेदिया, कुन्दन कुशवाहा मनोनीत किए गए हैं।

मांडू प्रखंड के संयोजक किशुन महतो, प्रभारी भोला तुरी, बैजनाथ राम, शंकर नायक तेजनाथ महतो, दिनेश्वर कुशवाहा, नरेश प्रसाद साहू, ममता सोनी, नीलम देवी, शिवम मिश्रा. उमेश महतो को मनोनीत किया गया है।

पतरातू प्रखंड के संयोजक लाल बिहारी महतो प्रभारी चन्द्रमणी देवी, विरेन्द्र झा, भुनेश्वर महतो, रीता देवी, मनोज करमाली, हरि रत्मन साहू, व्यास पाण्डेय, विनोद मेहता, युगेश कुमार बेदिया, लालू महतो, धर्मवीर महतो, आयुष सिंह का मनोनयन हुआ है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में विमल बुधिया, राजेश कुमार महतो, धर्मेंद्र साव भोपाली, कैलाश महतो, संजय महतो सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Admin

error: Content is protected !!